RANCHI: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरु हो गया। आज सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने सदन में जगरनाथ महतो समेत तमाम दिवंगत नेताओं, खिलाड़ियों, समाजसेवियों और अन्य लोगों को अपनी श्रद्धांजलि दी। देश में तमाम दुर्घटनाओं एवं हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों के लिए शोक संदेश पढ़ा गया। सदन में दिवगत आत्माओं की शांति के लिए मौन भी रखा गया।
सदन की कार्यवाही शुरु होने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजनीतिक, सामाजिक व कला के क्षेत्र से जुड़े और ओड़िशा रेल दुर्घटना एवं मणिपुर हिंसा में मरनेवाले दिवंगतों के लिए शोक संदेश पढ़े। इसके बाद सदन में मौजूद सभी विधायकों ने तमाम दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। ‘
शोक प्रकाश के साथ ही सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो ने सोमवार 31 जुलाई 11 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी है। यह सत्र 4 अगस्त तक चलेगी।
आज विधानसभा का मानसून सत्र शुरु होने से पूर्व झारखंड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो को पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया।
विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने सदन में जगरनाथ महतो समेत तमाम दिवंगत नेताओं, खिलाड़ियों, समाजसेवियों और अन्य लोगों को अपनी श्रद्धांजलि दी।
सीएम हेमंत सोरेन ने शोक प्रस्ताव पढ़े। दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो समेत तमाम राजनीतिज्ञों खिलाड़ियों, शिक्षाविद, समाजसेवी और दुर्घटना में मृत व्यक्ति को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों और ओड़िशा ट्रेन दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति अपनी संवेदना सीएम हेमंत सोरेन ने प्रकट की।
मंत्री आलमगीर आलम, विधायक विरांचि नारायण,मंत्री सत्यानंद भोक्ता ,विधायक प्रदीप यादव, सुदेश महतो, विनोद सिंह, कमलेश सिंह ,सरयू राय समेत सदन में मौजूद सभी विधायकों ने शोक प्रकाश पढ़ा और दिवंगत लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि दी। सदन की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
रांची से गौरी रानी की रिपोर्ट