PATNA – आज़ादी के अमृत महोत्सव पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत अपने संसदीय क्षेत्र के चांदमारी रोड,मोर चिरैयाटांड़ पुल के नीचे,स्थानीय विधायक नितिन नवीन अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ वंदे मातरम एवं रघुपति राघव राजा राम गीत के साथ प्रभात फेरी के माध्यम से जनसंपर्क किया। साथ ही भारत माता के जयकारे भी लगाए। जनता ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ अभिवादन किया।
आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत यह अभियान शुरू किया गया है। बीते 22 जुलाई को खुद मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। उन्होंने जिक्र किया कि 22 जुलाई, 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था। उन्होंने लिखा, ‘इस साल, जब हम ‘आजादी का अमृत’ महोत्सव मना रहे हैं, तो आइए ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करें। 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराएं या प्रदर्शित करें। यह मुहिम राष्ट्रध्वज के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करेगी।’
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट