रांची : हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भाजपा विधायक सीपी सिंह ने प्रेसवार्ता किया. उन्होंने कहा कि 11 मार्च को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालय के समक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा हरियाणा में महिलाओं द्वारा ट्रैक्टर खिंचवाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया था.
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर का जबरन मुंह बंद करवाने की कोशिश की थी. यह दर्शाता है कि कांग्रेस कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं करती. कांग्रेस का डीएनए में ही है कि वे महिलाओं का सम्मान नहीं करते. भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के साथ अन्याय को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. इस अपराध के लिए कांग्रेस को माफी मांगनी ही होगी.
गौरी रानी की रिपोर्ट