PATNA : छोटे -छोटे शहरों की लड़कियां अपने सपनों को लेकर बड़े – बड़े जगहों पर आती है। लेकिन उनको कितनी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ये हम सोच नहीं सकते है। आपको बता दें कि ,ऐसा ही एक मामला पटना के राजा बाजार से आ रहा है। जहां किराए के मकान में दो मेडिकल की छात्राएं रहकर पढ़ाई करती है।
कई दिनों से दोनों छात्राओं को आते – जाते दो लड़के रोका टोका करते थे और कमेंट करते थे। वहीं बीती रात दोनों लड़कों का मन इस कदर बढ़ा की सीधे घर में घुसकर दोनों लड़कियों से छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई। अपने आप को बचाते हुए दोनों लड़कियां उन लड़कों के चंगुल से भागकर दूसरे कमरे में अपने आप को लॉक कर लेती हैं।
वहीं लड़कियां शोर मचाने के बाद उसी बिल्डिंग के लोग आकर उन लड़कों को घर से बाहर निकालते हैं। बता दें कि ,दोनों लड़के मौके पर फरार हो गए है। फिलहाल मौके पर डायल 112 की टीम पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। और उस दोनों लड़कों को खोजने में जुट गई है।
पटना से अजय कुमार की रिपोर्ट