रांची : झारखंड राज्य का आज 20वां स्थापना दिवस है. इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी. चतरा से राजद विधायक व राज्य में श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने राज्य के 20वें स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं व बधाई दी. सन 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बना.
गौरी रानी की रिपोर्ट