PATNA: बिहार सरकार में मंत्रियों के दागदार होने का खुलासा लगातार विपक्ष की तरफ से किया जा रहा है। राज्यसभा सांसद सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आज एक बार फिर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जमकर नीतीश सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। सुशील मोदी ने कहा कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह की दो राइस मिल है।
दोनों मिल कैमूर जिले में है। राज्य खाद्य निगम ने 2013 में एफआईआर दर्ज किया है। मंत्री सुधाकर सिंह के उपर 5 करोड़ 31 लाख के गबन का आरोप लगाया गया था। कैमूर जिला खाद्य निगम के द्वारा एफआईआर कराया गया था।
सरकारी संपत्ति गबन करने का आरोप सुधाकर सिंह पर लगाया गया है। पटना हाईकोर्ट में यह मामला चल रहा है। इस मामले में सुधाकर सिंह को जेल भी जाना पड़ा है। 60 लाख मुआवजा देने पर वह बेल पर बाहर है।
5 करोड़ 31 लाख का गबन का आरोप है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह इस मामले पर अपनी सफाई दें। 12करोड़ ब्याज सहित सुधाकर सिंह पर सरकार का बकाया है कि नहीं यह बताएं सुधाकर सिंह सुधाकर सिंह मंत्री बनने के बाद बयान दिया कि राइस मिलों को लेकर सरकार की नीति गलत थी।
जिस व्यक्ति के पास 12 करोड़ का बकाया सरकार का है, उसे मंत्री बनाए रखना सही है या नहीं। नीतीश कुमार बताएं सुधाकर सिंह मंत्री बनने के बाद बयान दिया कि राइस मिलों को लेकर सरकार की नीति गलत थी। जिस व्यक्ति के पास 12 करोड का बकाया सरकार का है। उसे मंत्री बनाए रखना सही है या नहीं नीतीश कुमार बताएं।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट