PATNA: विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के द्वारा एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर दिए गए बयान को लेकर सियासत गरम है। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधाते हुए कहा है कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आती है और उनको मौका मिला है। इससे पहले वो राज्यपाल के रूप में काम कर चुकी है।
जो रबर स्टाम्प बोलते है वो महिला विरोधी हैं। आपको बता दें कि कल तेजस्वी यादव ने शिवहर में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एनडीए के राष्ट्रपति प्रत्य़ाशी द्रौपदी मूर्मु को मूर्ति की संज्ञा देते हुए बड़ी बात कही थी। यूपीए और एनडीए के प्रत्याशी के बीच तुलनात्मक बाते कहने वाले तेजस्वी यादव चारों तरफ से घिरते नजर आ रहे हैं।
भाजपा की तरफ से भी लगातार बयानों से हमला किया जा रहा है। महगठबंधन एनडीए के प्रत्याशी के आगे टूटता नजर आ रहा है। झारखंड के जेएमएम ने भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का खुला एलान कर दिया है। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है। ऐसे में तेजस्वी यादव के दिए बयान की निंदा की जा रही है।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट