बेगूसराय के तेघरा अंचल के अंचलाधिकारी आदित्य विक्रम के खगड़िया स्थित पैतृक आवास में भीषण चोरी हुई है। चोरों ने ग्रिल का ताला तोड़कर घर मे प्रवेश किया और 40 लाख से अधिक की नगदी और सोने के गहने की चोरी कर ली है। घटना चित्रगुप्तनगर थाना इलाके के सन्हौली गांव की है।
इन सब के बीच चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।पुलिस की माने तो चोरों ने 25 लाख कैश, 15 लाख क़ीमत का सोने का जेवरात और घर में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर की चोरी की है। पुलिस मामले में संलिप्त बदमाशों की शिनाख्त में जुटी है।
आपको बता दें कि बेगूसराय जिले के तेघरा अंचल में आदित्य विक्रम अंचलाधिकारी के रूप में पोस्टेड हैं।आदित्य के पिता महेश्वर सिंह खगड़िया में बड़े कारोबारी हैं और कई मिनी बस के मालिक भी हैं।