रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में माइक्रो डोनेशन अभियान की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर सहित भाजपा के कई पदाधिकारीगण शामिल हुए.
इसे लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में इस अभियान की शुरुआत की गई. छोटे-छोटे डोनेशन के माध्यम से हमलोग छोटी-छोटी राशियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के समर्पण को जगाएंगे.
गौरी रानी की रिपोर्ट