सारण जिले में बड़ी वारदात हुई। बीमार मां के लिए दवा लेने बाजार गई एक नागालिग लड़की को अगवा कर सात दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, इसका वीडिया बनाकरवायरल भी कर दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने लड़की के बयान पर तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर लिया है। आरोपितों की खाेज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सारण के तरैया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की अपनी बीमार मां के लिए दवा लेने तरैया बाजार गई थी। वापस लौटते वक्त सात अपराधियों ने उसका रास्ता रोका तथा अगवा कर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां उन्होंने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा घटना का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
दुष्कर्म करने वालों ने लड़की को घटना की जानकारी किसी को भी देने पर हत्या की धमकी दी थी, इसलिए वह चुप रही। लेकिन वीडियो वायरल होने पर जब गांव में कानाफूसी होने लगी, तब उसने मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद व मां के साथ तरैया थाना पहुंची और एफआइआर दर्ज कराया।