KAIMUR: कैमूर के चांद प्रखंड के चांद बाजार में दो शहीदों को याद कर 17 वां पुण्यतिथि मनाया गया। तथा दो मिनट का मौन धारण कर उनको याद किया गया। शहीदों के स्मृति पर पुष्प चढ़ाकर लोगों की आंखें नम हो गई 31 जनवरी 2006 उस दिन पुलिस के गोली से चांद गांव के दो लाल की मृत्यु हो गई। थी।
घटना का मुख्य कारण चांद बाजार में ज्वेलरी की दुकान में चोरी का मामला था उस समय चांद थाना के थाना प्रभारी विशेश्वर रामजी थे। जहां चोरों को पकड़ने के लिए लोगों द्वारा रोड़ जाम कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा था, कि किसी भी हालत में चोर को गिरफ्तार किया जाए लोग आराम से बैठ कर धरना दे रहे थे और सड़क जाम किए हुए थे।
इतने में जिला से डीएसपी रैंक पर रमन कुमार चौधरी जी थे जो शराब के नशे में धुत थे, हाथ में सिगरेट पीते हुए अपने जवानों को आदेश दिए इस सभी को मारकर भगा दो लेकिन कोई हिल नहीं रहा था क्योंकि मामला चोरी का था। इतने में डीएसपी रमन कुमार चौधरी के साथ आए हुए जवानों को आदेश देते हैं गोली चला दीजिए और उन जवानों द्वारा अंधाधुन गोली चलाई गई।
जिसमें चांद गांव के दो लाल की जान चली गई तथा लगभग 40 लोगों के ऊपर प्रशासन द्वारा एफ आई आर दर्ज कर दिया गया। जिस की लड़ाई 2006 से लोगों द्वारा लड़ा जा रहा था। हाईकोर्ट तक बड़े लोग और अपनी अपनी जमानत कराएं। आखिरकार प्रशासन अपना प्रशासनिक रवैया दिखाई दिया।
वह किस्सा यहां बैठा दिया उल्टा चोर कोतवाल को डांटे यानी गोली भी चलाएं और 40 लोगों को फंसा भी दिए। इस काला दिन को चांद गांव के लोगों द्वारा याद किया जाता है। वह दो लाल जो शहीद हुए उनकी स्मृति पर माला फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया जाता है ।
डीएसपी रमन कुमार चौधरी को कुछ नहीं किया गया उन पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया। इसी क्रम में आज वहां स्वर्गीय सदानंद सिंह के बड़े भाई परमानंद सिंह सोनू सिंह श्यामू सिंह मुन्नू प्रसाद सिंह फेकू यादव सतीश पांडे सत्यम सिंह राधेश्याम सिंह आदि कई लोगों द्वारा माला फूल चढ़ाकर शहीदों को याद कर 2 मिनट का मौन धारण कर पुण्यतिथि मनाया गया।
चांद, कैमूर से संवाददाता अमित कुमार गुप्ता की रिपोर्ट