PATNA: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ० दानिश रिजवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हम पार्टी के संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार में अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ० संतोष कुमार सुमन के गरिमामय उपस्थिति में 30 दिसंबर 2022 दिन शुक्रवार को “लिट्टी विथ मांझी” कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही है।
“लिट्टी विथ मांझी” कार्यक्रम के तहत पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर दल के साल भर के कार्यक्रमों एवं आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगें। डॉ० दानिश ने बताया कि 30 दिसंबर को हम पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शास्त्री के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की तैयारी समिति के सदस्य राजेश निराला, गीता पासवान, बिहार प्रभारी राजन सिद्दीकी, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, अनिल रजक पटना महानगर अध्यक्ष आदि हम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित “लिट्टी विथ मांझी” कार्यक्रम में प्रदेश के सभी महागठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया है।
हम पार्टी द्वारा आयोजित “लिट्टी विथ मांझी” कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी हम पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होंगे। देसी लिट्टी- चोखा आयोजित कार्यक्रम में पकाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ताओं उत्साह के साथ साथ पटना में बढ़ते तापमान के बीच बिहार की नई सियासत नए साल में कैसी हो इसकी प्लानिंग भी की जाएगी।
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट