महाराष्ट्र के रायगढ़ में फंसे हुए रोहतास के नौहट्टा प्रखंड के कुछ मजदूरों को सहायता पहुंचाई गयी। कल सोशल मीडिया के माध्यम से यह पता चला की अपने रोहतास जिला के नौहट्टा प्रखंड के कुछ मजदूरों को सहायता पहुंचाई गयी। चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष बबल कश्यप ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनको पता चला कि कुछ मजदूर महाराष्ट्र के रायगढ़ में फंस गए हैं। इस देशव्यापी लॉक डाउन में उनके पास खाने के लिए अन्न का एक दाना भी अब नहीं बचा है। यह जानकारी मिलते ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार सुशील कुमार मोदी से संपर्क किया। उन मजदूरों की स्थिति के बारे में उनको जानकारी दी। जिस पर तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री के निजी सचिव शैलेंद्र ओझा ने महाराष्ट्र सरकार से संपर्क कर उन मजदूरों को मदद करने के लिए कहा। बताया कि प्रवासी मजदूरों की देखरेख के लिए तैनात दिल्ली स्थित नोडल अधिकारी से बात की और तत्काल उन्हें मदद पहुंचाने की गुहार लगाई।
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला के जिला प्रशासन ने तुरंत उन मजदूरों से संपर्क किया और उन लोगों को तुरंत खाने की सामग्री पहुंचाई और बिहार सरकार के नोडल अधिकारी ने उन मजदूरों का अकाउंट नंबर और आधार कार्ड नंबर मांगा जिससे सरकार द्वारा तय की गई राशि को उनके बैंक खातों में सीधा डाल दिया गया।