BANKA: लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव नूतन सिंह ने महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत दूसरे दिन बांका प्रखंड के डाढा गांव में स्वरोजगार के लिए उत्सुक महिलाओं को रोजगार एवम प्रशिक्षण के बारे में वीडियो. कोंफ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी ।
इस दौरान लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव नूतन सिंह.ने मीडिया को बताया कि महिला सशक्तिकरण अभियान के दूसरे दिन रजौन प्रखंड में स्वरोजगार के लिए उत्सुक महिलाओं से रूबरू होकर उन्हें प्रशिक्षण एवम उद्योग के लिए प्रेरित किया गया।
जिससे सभी महिलाओं में स्वरोजगार के लिए उत्साह पूर्वक काम करते हुये आत्मनिर्भर बन सके। इसके लिए गांव के सभी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । साथ ही कहा कि पीएओम मोदी का सपना साकार करने के लिये सफल महिला सशक्तिकरण की नीति बांका के महिलाओं के लिए उद्योग के द्वार भी खोले जाएंगे।
हमारे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के मार्गदर्शन से महिलाओं की आर्थिक स्थिति अच्छी करने में तनमन से जुड़े हुये हैं। आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए महिलाओं को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन करते हुये स्वरोजगार के बारे मे विस्तार से बताया गया। इस दौरान लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव के प्रतिनिधि नीरज सिंह सहित लोजपा के कई कार्यकर्ता एंव इत्यादि ग्रामीण महिला मौजुद थे।
संतोष राज की रिपोर्ट