अमित कौशिक, चकाई
जमुई: वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से पूरी दुनिया में खलबली मची है। बिहार समेत पूरे देश में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। इस महामारी को लेकर सरकार हो या विपक्ष, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य कर्मी या फिर मीडिया कर्मी सभी अपने अपने तरीके से महामारी को भगाने का प्रयास कर रहे हैं।
इस कड़ी में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षेत्रीय सांसद चिराग पासवान के निर्देश पर पूरे प्रखंड के प्रमुख चौक चौराहों सहित सभी सार्वजनिक व निजी स्थलों को सैनिटाइज किया जा रहा है। बुधवार को लोजपा के युवा प्रदेश सचिव दिलीप पासवान एवं चकाई प्रखंड के लोजपा अध्यक्ष विंदेश्वरी वर्मा के नेतृत्व में सैनिटाइजेशन का काम किया गया। इस मौके पर रंजीत यादव, सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू कुमार, जिला पार्षद राकेश पासवान, राजीव पासवान उपस्थित थे। प्रखंड मुख्यालय, अंचल मुख्यालय, सदर हॉस्पिटल, चकाई थाना, चंद्र मंडी थाना आदि स्थानों पर सैनिटाइजेशन का काम किया गया।