PATNA: नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। सीएम नीतीश बिहार में जंगल राज को जनता राज बता रहे हैं। सत्ता के नशे में इतने चूर है कि जंगलराज भी जनता राज दिख रहा है। अपराधी और भ्रष्टाचार की सरकार बनने से अपराधियों का मनोबल बढ़ा।
बिहार में आए दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। हत्या, लूट चरम पर है इसे जनता राज बता रहे हैं। उनके भतीजे जो उपमुख्यमंत्री हैं, पहले ही कहा था, बड़े बेशर्म मुख़्यमंत्री है। कुर्सी कुमार पलटू राम है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया शर्मसार। बिहार को जंगलराज से निकालने में काफी लोगों ने बलिदान दिया। उस बलिदान का मुख़्यमंत्री ने अपमान किया।
शराब माफिया और पुलिस की सांठगांठ है। उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। बिहार पुलिस को बालू और दारू से फुर्सत नहीं है। नीतीश कुमार अब थक चुके हैं, सत्ता में बैठने के उपयुक्त नहीं। नीतीश कुमार ने बिहार को कलंकित करने का काम किया है। बिहार को बख्श दीजिए।
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव रिमोट से बिहार सरकार चला रहे हैं। लालू यादव बड़े भाई की भूमिका में है , छोटे भाई नीतीश कुमार को रिमोट कंट्रोल से कंट्रोल कर रहे हैं।
लालू जब चाहते है नीतीश कुमार को साथ रखते हैं। जब चाहते है देश भ्रमण पर भेज देते हैं। दोनों ने मिलकर जनता को बेवकूफ बनाया। बहुत जल्दी प्रधानमंत्री का सपना दिखा कर इन्हें सत्ता से बाहर करेंगे। बिहार में खुद सरकार चलाएंगे।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट