Patna: अभी अभी मेयर पद प्रत्याशी सीतासाहू 64749 वोट महजबी 39919 वोट मिले हैं।नगर निकाय चुनाव में लगातार सुबह से मतों की गिनती हुई और 75 वार्डो में गिनती के बाद डिप्टी मेयर और मेयर के वोटों की गिनती हुई देर शाम मेयर को विजेता घोषित किया गया और मेयर ने प्रमाण पत्र भी लिया मेहर सीता साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महजवी को हराया।
वहीं सीता साहू ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है और जो काम उनसे बचे हुए हैं उन कामों के लिए वह पूरा करेंगे वहीं स्वास्थ्य शिक्षा इन तमाम क्षेत्रों में जो काम बच गया है उस काम को इन 5 सालों में पूरा किया जाएगा सरकार के साथ मिलकर पटना को नंबर वन जो बनाने का लक्ष्य है उसे पूरा किया जाएगा साफ सफाई स्वच्छता इन तमाम मुद्दों में पटना काफी पीछे है और पटना को आगे लाने के लिए इन तमाम चीजों पर काम किया जाएगा।
पटना नगर निगम के वार्ड संख्या क्रम अनुसार जीत इस प्रकार हैः-
- वार्ड 1 से छठिया देवी चुनाव जीत गई हैं।
- वार्ड 2 से बबिता देवी विजयी।
- वार्ड 3 से प्रभा देवी विजयी।
- वार्ड 4 से उषा देवी विजयी हुई है।
- वार्ड 5 से दीपा रानी खान विजायी हुई है।
- वॉर्ड 6 से धनराज देवी विजयी घोषित हुई हैं।
- वार्ड 7 से अमर कुमार की जीत गए हैं।
- वार्ड 8 रीता रानी विजयी हुई है। वार्ड 8 की पूर्व पार्षद रही आभा लता चुनाव हार गई है।
- वार्ड 9 से आशीष कुमार शंकर विजयी।
- वार्ड 11 से रवि प्रकाश की जीत हुई है।
- वार्ड 12 से सविता सिंहा की जीत हुई है।
- वार्ड 13 से जीत कुमार की जीत घोषित ।
- वार्ड 14 से श्वेता राय की जीत घोषित ।
- वार्ड 15 से शशि भूषण की जीत घोषित।
- वार्ड 16 से जय प्रकाश सिंह विजयी।
- वार्ड 17 से सोनी देवी 1 विजयी ।
- वार्ड 18 से रंजन कुमार विजयी घोषित ।
- वार्ड 19 से शारदा देवी विजयी घोषित ।
- वार्ड 20 से भारती कुमारी विजयी घोषित ।
वार्ड 21 से स्वेता रंजन विजयी हुई है। अपनी गोतनी पिंकी देवी को हराया। - वार्ड 22 से अनिता देवी विजयी।
- वार्ड 22A से सुशील कुमारी विजयी।
- वार्ड नंबर 23 से कुमारी सारिका चुनाव जीत गई हैं।
- वार्ड संख्या 22 B से सुचित्रा सिंह विजय घोषित हुई।
- वार्ड संख्या 22 C अनीता सिंह विजय घोषित हुए।
- वार्ड 23 से कुमारी सारिका विजयी घोषित ।
- वार्ड 24 से ज्ञानवाती देवी की जीत घोषित।
- वार्ड 25 से रजनीकांत की जीत हुई है।
- वार्ड 26 से कांति देवी की जीत गई हैं।
- वार्ड 27 से रानी कुमारी विजयी घोषित।
- वार्ड 28 से विनय कुमार पप्पू निर्विरोध जीते हैं।
- वार्ड 29 से विकास कुमार विजयी घोषित।
- वार्ड 30 से कावेरी सिंह विजयी।
- वार्ड 31 से राधा शर्मा विजयी घोषित।
- वार्ड 32 से पिंकी यादव की जीत घोषित।
- वार्ड नंबर 33 से शीला देवी की जीत हुई है ।
- वार्ड 34 से कुमार संजीत विजयी घोषित।
- वार्ड 35 से राज कुमार गुप्ता.
- वार्ड 36 से राज कुमार शर्मा
- वार्ड 37 से संजीव आनंद.
- वार्ड 38 से आशीष कुमार सिन्हा विजयी।
- वार्ड 39 से राहुल यादव विजयी हुए हैं।
- वार्ड 40 से अफसर अहमद विजयी हुए हैं।
- वार्ड 41 से किरण देवी विजयी।
- वार्ड 42 से कैलाश प्रसाद यादव विजयी हुए हैं।
- वार्ड 43 से रजनीश सिंहा विजयी।
- वार्ड 44 से आशीष चंद्र यादव विजयी।
- वार्ड 45 से प्रभा देवी विजयी।
- वार्ड 46 से पूनम शर्मा विजयी।
वार्ड 47 से सतीश गुप्ता विजयी हुए हैं। - वार्ड 48 से इंद्रजीत कुमार चंद्रवंशी विजयी हुए ।
- वार्ड 49 से सीमा वर्मा से विजयी।
- वार्ड 50 से आरजू विजयी।
- वार्ड 51 से ज्योति रंजन दास की जीत घोषित ।
- वार्ड 52 से महजबी विजयी।
- वार्ड 53 से किरण मेहता विजयी।
- वार्ड 54 से विनय कुमार विजयी।
- वार्ड 55 से कंचन कुमार विजयी।
वार्ड 56 से किस्मती देवी विजयी हुई है। - वार्ड 57 से गायत्री गुप्ता विजयी।
- वार्ड 58 से सीता साहू विजयी।
- वार्ड 59 से नीलम कुमारी विजयी ।
- वार्ड 60 से शोभा देवी विजयी।
- वार्ड 61 से उषा देवी की जीत गई है।
- वार्ड 62 से तारा देवी विजयी।
- वार्ड 63 से फैजुल रहमान खान विजयी हुए हैं।
वार्ड 64 से लगातार चौथी बार आफजा कुरेशी की जीत हुई है। - वार्ड 65 से तरुणा राय विजयी।
- वार्ड 66 से कांति देवी विजयी हुई हैं।
- वार्ड 67 से मनोज कुमार विजयी।
- वार्ड 68 से सुनीता देवी विजयी।
- वार्ड 69 से मनोज मेहता विजयी।
- वार्ड 70 से विनोद कुमार विजयी ।
- वार्ड 71 से अंजली राय की जीत हुई है।
- वार्ड 72 से संध्या यादव की जीत घोषित।
डिप्टी मेयर पद के लिए रेशमी चंद्रबंशी ने अंजना गाँधी को हराया।
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का परिणाम आना शुरू हो गया है। पूरे बिहार में 23 जिलों के 68 निकायों के लिए मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 17 निगम, 2 पार्षद और 49 पंचायत के लिए मतगणना का काम किया जा रहा है। 28 दिसंबर को इन पदों के मतदान किया गया था।
पटना नगर निगम के 75 वार्डों के लिए हुए 28 दिसंबर के चुनाव की मतगणना आज सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई है। देर रात पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने मतगणना केंद्र एन कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था है। जिलाधिकारी ने बताया कि 3 पदों के लिए जो चुनाव हुए हैं। उनके लिए अलग-अलग काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं।
पटना से सहयोगी मुनचुन के साथ अजय एवं विशाल की रिपोर्ट