Himachal: हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बनकर टूट रही है। यहां शिमला से बड़ी खबर सामने आई है। समरहिल इलाके में भारी भूस्खलन हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यहां स्थित शिव मंदिर के नीचे 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और अग्निशमन की टीम मौके पर मौजूद हैं और लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि समरहिल स्थित शिव मंदिर में सोमवार सुबह लोग पूजा करने पहुंचे थे। इसी दौरान भूस्खलन हो गया, जिसमें कई लोग दब गए। इससे पहले सोलन से बड़ी खबर सामने आई थी। यहां कंडाघाट उपमंडल की ममलीग उप-तहसीन के जादोन गांव में रात करीब डेढ बजे बादल फट गया। इस घटना में दो घर और एक गौशाला बह गई। जानकारी के मुताबिक, इस घटना में सात लोगों की मौत भी हो गई। अभी तक चार शवों को निकाला गया है व अन्य की तलाश जारी है।