PATNA: बिहार की सियासत से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। राजद प्रदेश अध्यक्ष की कमान अब्दुल बारी सिद्दकी को सौंप दी गई है। राजद सुप्रीमो ने इसके लिए सहमती दे दी है। बस तारीख का ऐलान बाकि है।
राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्धकी 24 नवंबर से पहले नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी भी होना तय माना जा रहा है। ऐसे में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव
24 नवंबर को सिंगापुर अपने इलाज के लिए फिर से जा सकते हैं और उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी साथ अपने पिता के इलाज के लिए जाएंगे।
सुप्रीमो के किडनी ट्रासप्लांट के बाद वापस लौटेंगे। इस बीच तेजस्वी यादव भी सिंगापुर में अपने पिता के साथ रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को पार्टी ने दुसरी बार मौका दिया था। मगर बेटे सुधाकर सिंह को लेकर जगदानंद सिंह नाराज थे। शुरू में ऐसा लगा कि लालू प्रसाद उन्हें मना लेंगे। मगर जगदानंद सिंह नहीं माने। पार्टी भी अब जगदानंद सिंह से किनारा करना चाहती है।
आपको बता दें कि नए प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी क्या नाम सबसे ऊपर चल रहा था। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जल्द ही मिलकर वह दिल्ली से लौटे हैं और ऐसे में अब्दुल बारी सिद्दीकी बिहार सरकार में कई बार मंत्री भी रह चुके हैं।
ऐसे में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चाहते हैं कि 2024 के चुनाव और कुढ़नी विधानसभा के उपचुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अब्दुल बारी सिद्धकी उस कुर्सी पर बैठ जाएं। इससे पार्टी मजबूत होगा और संगठन को भी मजबूत करना है 2003 में भी अब्दुल बारी सिद्दीकी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट