पटना : बिहार में 2 विधानसभा सीट कुशेश्वर स्थान और तारापुर में उपचुनाव होना है. इसको लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. आपको बता दें कि कल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है. 2 सीटों के लिए काफी दिनों बाद एनडीए गठबंधन द्वारा संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन उम्मीदवारों का ऐलान किया गया.
प्रेस वार्ता में गठबंधन के घटक दलों के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. वहीं महागठबंधन और चिराग पासवान भी इन 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. इसको लेकर आज जब ललन सिंह से मीडिया कर्मियों ने सवाल किया तो ललन सिंह ने कहा कि किसी को भी उम्मीदवार उतारने के लिए रोक नहीं है लेकिन जीतेगा एनडीए गठबंधन ही .
आगे पत्रकारों से कहा कि चिराग पासवान ने अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं तो उन्होंने कहा कि किसी को भी रोक नहीं है जो भी सिक्योरिटी मनी देगा उसका नॉमिनेशन हो जाएगा. लेकिन जीतेगा एनडीए गठबंधन ही .
विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट
