MUNGER : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह द्वारा महागठबंधन कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए पोलो मैदान में मीट चावल के भोज का आयोजन किया गया है। वहीं पूरे मुंगेर से जेडीयू समर्थक इस भोज में शामिल होने पहुंचे हैं।इसी दौरान पंडाल में काफी भीड़ बढ़ गई। भीड़ कितनी बढ़ गई की जिसके बाद पुलिस द्वारा बल प्रयोग करते हुए लोगों को भगाया गया।
वहीं इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा पिटाई भी की गई।साथ ही पुलिस की पिटाई देख पंडाल में अफरा तफरी जैसे माहोल हो गया और लोग गिरते पड़ते भागते दिखे। आप तस्वीरों में भी साफ साफ देख सकते हैं कि किस तरह पुलिस द्वारा भीड़ को कंट्रोल करने के लिए भोज खाने आए कार्यकर्ताओं की पिटाई की जा रही है और लोग मार से बचने के लिए गिरते पड़ते भाग रहे हैं। वहीं जेडीयू के अन्य कार्यकर्ताओं और पुलिस द्वारा भीड़ को कंट्रोल करने का प्रयास जारी है।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट