नीतीश और मंगल पांडेय की जोड़ी ने बिहार को मौत के मुँह पर खड़ा कर दिया है। स्वास्थ्य व्यवस्था इस कदर खराब है कि सूबे में मरीज अस्पतालों के बाहर तड़प तड़पकर मर रहे हैं। ताजा मामला स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के जिले सिवान का है। यहां सदर अस्पताल के बाहर इलाज के अभाव में तड़पते हुए एक महिला का वीडियो सामने आया है।
अजीब बात ये रही की महिला तड़पती रही और सिविल सर्जन को इसकी जानकारी ही नही। डीएम ने वीडियो वायरल होने पर सीएस को सूचना दिया। महिला की जांच हुई और अब दावा किया जा रहा है कि उसे कोरोना नही है। इस घटिया व्यवस्था के बीच सुधार करने के बजाय सरकार चुनाव में लगी है
