BANKA : बांका से एक ऐसी खबर सामने आ रही है। जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें कि ,बांका के पंजवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह एक प्रेमी युगल की शादी ग्रामीणों द्वारा स्थानीय मंदिर में कराई गई। इस शादी को देखने के लिए काफी संख्या में गांव के महिला पुरुष मौके पर जुटे हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की दोनों एक ही मोहल्ले के निवासी हैं
वहीं दोनों के बीच लगभग 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं सोमवार देर रात लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पर आया था। जहां लड़की के परिजनों ने दोनों को बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों प्रेमी युगल को कमरे में बंद कर इसकी जानकारी लड़के के परिजनों सहित स्थानीय गणमान्य लोगों को दी गई।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की उपस्थिति में मंगलवार तड़के गांव में पंचायत का आयोजन हुआ। जिसमें लड़का और लड़की दोनों ने आपस में शादी करने की इच्छा जताई। जबकि लड़के के पिता शादी कराने को तैयार नहीं थे। स्थानीय लोगों द्वारा दबाव बनाने एवं समझाने बुझाने के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हुए। इसके बाद गांव के ही काली मंडप में ग्रामीणों की मौजूदगी में लड़के ने अपनी प्रेमिका के मांग में सिंदूर भर कर शादी रचाई।
बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट