झारखंड में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। यहां लगातार प्रवासी मजदूरों के संक्रमित होने की पुष्टि हो रही है। अबतक 1042 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। रविवार को झारखंड में रात 8 बजे तक कुल 14 कोरोना मरीजों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 11 लोहरदगा और 2 मरीजों की पुष्टि जामताड़ा में हुई है। एक कोरोना पॉजिटिव पश्चिम सिंहभूम से सामने आया है। पश्चिमी सिंहभूम में मिला कोरोना का एक संक्रमित मरीज जराईकेला का रहने वाला है। वह महाराष्ट्र से अपने घर आया है। उसे कामर्स कालेज स्टेट क्वारंटाइन में रखा गया था। आज के ताजा मामलों में संक्रमित पाए गए कोरोना मरीज प्रवासी मजदूर हैं। ये सभी क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे।