बालीवुड स्टार कंगना रनौत के घर के पास शुक्रवार की रात को किसी ने गोली चलाई। गोली चलने की आवाज सुनकर कंगना रात भर सहमी रही। हालांकि मौके पर पहुंची मनाली पुलिस को गोली चलने व चलाने का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। लेकिन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्र में जांच की। कंगना 17 मार्च को अपना जन्मदिन मनाने मनाली आई थीं। कोविड-19 के कारण लॉकडाउन लग जाने के बाद कंगना मुंबई नहीं लौट पाई हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लगातार अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत की टीम पूरी तरह सतर्क है।
मनाली पुलिस की माने तो जांच में पुलिस को कोई भी सबूत नहीं मिले हैं। कंगना की बहन रंगोली ने बताया कि वह दोनों बहनें घर में साथ थी। रात को गोली चलने की उन्होंने आवाज सुनी है। कंगना पिछले कुछ दिनों से सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में खुलकर बोल रही है. कंगना ने बॉलीवुड की गंदगी और वहां के कई बड़े बड़े चेहरों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. ऐसे में कंगना की जान को पहले से ही खतरा बताया जा रहा था.