रांची : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) रांची के प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल में सर्वाधिक सदस्य बनाने पर प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने प्रदेश महासचिव कमलेश यादव को प्रशस्ति पत्र और माला पहना कर सम्मानित किया. साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम दास ने प्रदेश महासचिव को माला और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किए.
प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बोले कि पिछले कुछ सालों से कमलेश यादव ने अधिक से अधिक राष्ट्रीय जनता दल में सदस्य बनाया और कमलेश यादव ने युवा यूथ के अध्यक्ष, पूर्व के युवा यूथ के अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, प्रवक्ता और सारे सदस्य इन्होंने बनाया. प्रदेश अध्यक्ष बोले कि जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष वो सब भी अधिक से अधिक सदस्य बनाए हम सब प्रदेश के पदाधिकारी गण सबको सम्मानित करेंगे.
मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम दास सिंह, सदाकत हुसैन, प्रदेश प्रवक्ता अनीता यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी अंजल किशोर सिंह, युवा यूथ के महासचिव उज्जवल कुमार, राजेश यादव, शशि कुमार, मनीष, सुनीता और कार्यालय में उपस्थित तमाम कार्यकर्ता ने प्रदेश महासचिव कमलेश यादव को बधाई दिए.
गौरी रानी की रिपोर्ट