KAIMUR : खबर कैमूर से है। जहां गाडियों वाहनों पर शराब को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य कोढ़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इतना ही नहीं बुधवार को रामपुर प्रखंड अंतर्गत करमचट थाना क्षेत्र में विभिन्न अलग अलग क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
बता दें कि ,करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम ने बताया कि, कैमूर के सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न अलग अलग गावों में शराब तस्करों से लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। और आने जाने वाले वाहनों जैसे मोटरसाईकिल बिना कागजात, बिना हेलमेट पहनकर बाईक चलाने वाले को दिशा निर्देश दिया गया है।
कैमूर से अमित कुमार गुप्ता की रिपोर्ट