KAIMUR :कैमूर पुलिस को एक बार फिर मिली बड़ी सफलता दरसरल मामला गया जिलें के मगध विश्वविद्यालय से विगत दिसंबर माह की है। जहां एक नाबालिक लड़की को अपहरण कर लिया गया था।उक्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को करमचट पुलिस ने अपहृत नाबालिक लड़की को बरामद कर लिया है।
बता दें मामला बोधगया जिलें की है जहां विगत दिसंबर माह में बोधगया शहर के तुरी गांव के अमरेंद्र कुमार यादव की पुत्री रोज की तरह शुक्रवार और शनिवार को क्लीनिक पर अपने काम पर जा रही थी। प्रत्येक दिन की तरह क्लीनिक पर जाने के बाद रविवार को लड़की अपने घर नहीं पहुंची। परिवार वाले काफी खोजबीन जारी कर दिया।परंतु उक्त लड़की का कहीं पता नहीं चला। लड़की के परिवार वाले ने शक के आधार पर बोधगया के मगध विश्वविद्यालय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।
जिसके बाद से अनुसंधान के क्रम में कैमूर के करमचट थाना ने विगत माह से अपहृत नाबालिक लड़की को सबसे बड़ी कामयाबी हासिल कर लिया है। जहां मगध विश्वविद्यालय थाना के एसएचओ ने सर्बिलांस के आधार पर करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव के राजाराम कहार के घर से अपहृत नाबालिक लड़की को थानाप्रभारी संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम ने अनुसंधान के क्रम में बरामद कर लिया है। जहां करमचट थाना ने अग्रिम कारवाई करते हुए बोधगया के मगध विश्वविद्यालय थाना को सौंप दी जाएगी।
कैमूर से अमित कुमार गुप्ता की रिपोर्ट