DANAPUR: बिहार में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही मामला है दानापुर का जहां एक एल्बम बनाने वाले कैमरामैन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या आरा के धरहरा में किया गया है। जिसके बाद शव को नासरीगंज उसके आवास पर लाया गया। उसके बाद फिर दीघा घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
अंतिम संस्कार से ठीक पहले ही उसकी मौसी रामावती ने यह कह कर अंतिम संस्कार करने से रोक दिया कि इसके शरीर पर चोट के निशान है। इसका पोस्टमार्टम होना चाहिए। क्योंकि इसकी हत्या हुई है। हत्या पीट-पीटकर की गई है। यह आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम के लिए थाना में कंप्लेन की गई।
दानापुर थाना दीघा घाट पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक का नाम पिंटू कुमार बताया जाता है। जो नासरीगंज के रहने वाले उमेश ठाकुर का 24 वर्षीय पुत्र है सिंटू कुमार उर्फ निलेश कुमार अपनी बहन पूजा देवी के यहां रहकर आरा के धरहरा से ही वीडियो शूटिंग का कार्य करता था।
मृतक युवक एल्बम बनाता था। वीडियो एल्बम बनाने के दौरान ही एक घर में उसके साथ मारपीट की वारदात हुई है। वहीं उसकी हत्या भी हुई है। इसको लेकर अब पुलिस छानबीन में जुट गई है। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चलेगा इसकी हत्या हुई है या फिर कुछ और मामला है।
दानापुर से संवाददाता रजत कुमार की रिपोर्ट