PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर जेपी नड्डा के कार्यक्रम से जुड़ी है। जहां पटना कॉलेज में जेपी नड्डा को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गो बैक , गो बैक के नारों से सामना करना पड़ा।
नयी शिक्षा नीति वापस लो व पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दो की मांग को लेकर आईसा कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा का विरोध किया। ज्ञात हो कि आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना विश्वविद्यालय आये हुए थे। पटना विश्वविद्यालय परिसर में आइसा के कार्यकर्ताओं ने जे पी नड्डा का जमकर विरोध किया।
जे पी नड्डा वापस जाओ, नयी शिक्षा नीति वापस लो एवं पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दो जैसे प्रमुख नारे के साथ जे पी नड्डा का विरोध किया गया।
इस दौरान आइसा राज्य सह सचिव कुमार दिव्यम, आइसा छात्र नेता नीरज यादव, आदित्य रंजन, विशाल विनायक, अनिमेष चंदन, राज्य कार्यकारिणी सदस्य शास्वत, अभिषेक समेत दर्जनों मौजूद थे।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट