भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत के संकटों से घबराते नही बल्कि उसपर विजय प्राप्त करने केलिये हर संभव त्याग और बलिदान केलिये संकल्पित होते है,और सफल भी होते है। यह हमारी परंपरा और पहचान है। इतिहास इसका साक्षी भी है उन्होंने कहा कोरोना संकट के बीच पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है।देश की जनता को अपने कुशल नेतृत्व पर विश्वास और भरोसा दोनो है। प्रकाश ने कहा कि समस्त झारखंड वासी और पार्टी के सभी कार्यकर्ता मोदी जी के आह्वान पर आगामी 5 अप्रैल को रात्रि 9 बजे दीप जलाकर संकल्प को पूरा करेंगे।
