PATNA: बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज बारहवां दिन दरभंगा जिले में रहा। आज इस यात्रा में आनन्दपुर दरभंगा से केवटी तक कांग्रेसजनों ने बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास के नेतृत्व में 25 किमी की दूरी तय की। इस पदयात्रा में पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, विधानमंडल में दल के नेता अजीत शर्मा और पूर्व गृह केंद्रीय राज्यमंत्री शकील अहमद के नेतृत्व में तय की।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पदयात्रा के दरभंगा जिले में नगर के प्रमुख बाजारों से गुजरने पर कार्यकर्ताओं और आमजनों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। आनन्दपुर में झंडोत्तोलन के उपरांत बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा कि बिहार में भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को आम जनता से सीधे जोड़ा है। कांग्रेस ने हमेशा जनहित में काम किया है लेकिन कभी कांग्रेस ने उसका फिजूल प्रचार नहीं किया है क्योंकि कांग्रेस के लिए लोकहित महत्वपूर्ण रहा है। बिहार में कांग्रेज़ के प्रति इस पदयात्रा ने सकारात्मक माहौल बनाया है।
बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि वर्तमान दौर में लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना की जरूरत है और कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम किया है। दरभंगा जिले में पदयात्रा में शामिल वरिष्ठ नेताओं का जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।
आज की भारत जोड़ो यात्रा का दरभंगा में दूसरा दिन रहा जहां से आज आनन्दपुर दरभंगा से यह पदयात्रा केवटी दरभंगा तक गयी। आनन्दपुर से होकर दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय से होते हुए यह पदयात्रा दरभंगा एयरपोर्ट रोड से होकर केवटी पहुंची। इस दौरान आज की 25 किमी की यात्रा के पश्चात रात्रि विश्राम केवटी में करने पदयात्री पहुंचे।
आज के पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास, पूर्व अध्यक्ष और विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, विधानमंडल में दल के नेता अजीत शर्मा, बिहार सरकार में मंत्री मुरारी गौतम, पूर्व विधायक बंटी चौधरी, वरिष्ठ नेता ब्रजेश पांडेय, राज कुमार राजन, कपिलदेव यादव, अजय चौधरी, पूर्व युवा अध्यक्ष कुमार आशीष, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गरीबदास, एनएसयूआई अध्यक्ष चुन्नू सिंह, मिन्नत रहमानी, नीरज कुमार, पंकज यादव, नदीम अंसारी, माधव झा सहित दरभंगा जिले के कांग्रेस के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कांग्रेसजन व आमजन उपस्थित रहें।
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट