By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
THE HD NEWS
  • About us
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
  • Home
  • States
  • Bihar
  • Jharkhand
  • Crime
  • Politics
  • National
  • Sports
  • Business
Font ResizerAa
THE HD NEWSTHE HD NEWS
Search
Follow US
BiharJharkhandNationalPatnaPoliticsRanchiTrending

JMM ने राष्ट्रपति चुनाव में NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया ऐलान

Bj Bikash
Last updated: 15th July 2022 1:43 pm
By Bj Bikash
Share
3 Min Read
SHARE

RANCHI : झारखंड में सत्तारूढ़ महागठबंधन में बिखराव की शुरुआत हो गयी है। राज्य में यूपीए गठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है। जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रथम महिला आदिवासी उम्मीदवार होने के कारण द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया।

जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश को किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त होने वाला है। इसलिए पार्टी ने विचार-विमर्श के बाद द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने का निर्णय लिया है। शिबू सोरेन ने जेएमएम के सभी सांसदों और विधायकों को निर्देश दिया है कि वे 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करें।

इससे पहले शिबू सोरेन की अध्यक्षता में पार्टी सांसदों-विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई थी, जिसमें चुनाव में समर्थन के मसले पर निर्णय लेने के लिए उन्हें अधिकृत किया गया था। वहीं इस मसले पर चर्चा के लिए जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पिछले दिनों दिल्ली गये थे और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि जेएमएम राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को ही समर्थन करेगा।

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 4 जुलाई को रांची दौरे के क्रम में एनडीए सांसदों-विधायकों के साथ बैठक करने के बाद जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन से भी मुलाकात करने पहुंची थी। तब द्रौपदी मुर्मू की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात हुई थी। जिस अंदाज में हेमंत सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू को झुकर प्रमाण किया था, उसी वक्त यह तय माना जा रहा था कि जेएमएम का समर्थन एनडीए प्रत्याशी को ही मिलेगा।

इधर, जेएमएम के इस फैसले से सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस और आरजेडी नेताओं में भी नाराजगी हो सकती है, लेकिन फिलहाल संख्या बल को देखते हुए इस बात कम ही संभावना है कि हेमंत सोरेन सरकार की सेहत पर कोई फर्क पड़े। वहीं जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर दौरे के क्रम में हेमंत सोरेन भी पहुंचे थे और पीएम ने मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई थी, उसे देख कर आने वाले समय में झारखंड में राजनीतिक परिवर्त्तन की संभावना भी बढ़ गयी है।

रांची से गौरी रानी की रिपोर्ट

TAGGED: #jmm, dropdi murmu, president candidate, SHIVUSHOREN, जेएमएम, झारखंड, द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति चुनाव 2022, सिबु सोरेन
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

  • नीतीश ने 8 मंत्रियों के साथ ली शपथ, 9वीं बार बने बिहार के सीएम, देखे मंत्रियों के लिस्ट…
  • ED से 10वां समन मिलते ही देर रात दिल्ली रवाना हुए CM हेमंत सोरेन
  • बिहार में भाजपा के समर्थन में नई सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री पद का लेंगे शपथ…
  • बिहार में बीजेपी समर्थन से 9वीं बार शपथ को तैयार नीतीश कुमार, सबसे ज्यादा बार शपथ लेने का होगा बड़ा रिकॉर्ड है
  • ब्रेकिंग न्यूज़: CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को सौंपा इस्तीफा, नौंवी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

Categories

You Might Also Like

Big BreakingHD SpecialPatnaPolitics

नीतीश ने 8 मंत्रियों के साथ ली शपथ, 9वीं बार बने बिहार के सीएम, देखे मंत्रियों के लिस्ट…

By sweetysharma
HD SpecialJharkhand

ED से 10वां समन मिलते ही देर रात दिल्ली रवाना हुए CM हेमंत सोरेन

By sweetysharma
Big BreakingBiharHD ExclusivePatnaPolitics

बिहार में भाजपा के समर्थन में नई सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री पद का लेंगे शपथ…

By sweetysharma
Big BreakingBiharHD ExclusivePatnaPolitics

बिहार में बीजेपी समर्थन से 9वीं बार शपथ को तैयार नीतीश कुमार, सबसे ज्यादा बार शपथ लेने का होगा बड़ा रिकॉर्ड है

By sweetysharma

About us

The HD News is a Renowned News & Media organization operated from Bihar & Jharkhand. Read latest hindi news, political news, and various articles in entertainment, gadgets, health and technology. Subscribe to our news portal for daily news updates.

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
More Info

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?