झारखंड को गमजदा करने वाली खबर सरहद से आई है। लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में झारखंड के साहिबगंज जिला के डिहारी गांव के रहने वाले कुंदन कांत ओझा भी शहीद हो गए हैं। जैसे ही इसकी जानकारी घर वालों को मिली गांव में कोहराम मच गया। इस झड़प में कुंदन के अलावा भारतीय सेना के एक अधिकारी और एक अन्य जवान शहीद हो गए है। चीन की सीमा पर लगभग 45 साल बाद, भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों की इस तरह शहादत की पहली घटना है। घटना के बाद से सरहद पर दोनों सेनाओं के बीच अभी भी तनाव के माहौल है।