JHARKHAND : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जमशेदपुर के कांग्रेसी विधायक बन्ना गुप्ता का एक अश्लील वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जिसके बाद झारखंड में सत्ता के गलियारे में हड़कंप मची हुई है। कांग्रेस के पदाधिकारी भी बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि इस वीडियो में बन्ना गुप्ता किसी महिला से बात कर रहे हैं और महिला का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से निर्वस्त्र है। वीडियो में मंत्री और निर्वस्त्र महिला आपस में बात कर रहे हैं। हालांकि, मंत्री का चेहरा तो स्पष्ट दिख रहा है लेकिन महिला का चेहरा वीडियो में नहीं दिखाया गया है।
इस मामले में गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने वीडियो ट्विट कर कहा कि यही कांग्रेस का चरित्र है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं की इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपने पत्नी को तंदूर में जलाना काश गांधी परिवार समझ पाता। यदि यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद झारखंड में सत्ता के गलियारे में हड़कंप मची हुई है। कांग्रेस के पदाधिकारी भी बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। the hd news इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इस मामले में गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने वीडियो ट्विट कर कहा कि यही कांग्रेस का चरित्र है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं की इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपने पत्नी को तंदूर में जलाना काश गांधी परिवार समझ पाता। यदि यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि the hd news नहीं करता है।
आपको बता दें की वायरल वीडियो को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया में मेरी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष भावना के साथ राज्य के कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत, एक फेक और एडिट वीडियो को जानबूझ कर वायरल किया है।
उन्होंने कहा कि वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फोटो शॉप या अन्य किसी एडिटिंग एप्प के माध्यम से यह कुकृत्य किया गया है जिसके विरुद्ध मैंने FIR करवा दिया है, जल्द ही इस मामले में पुलिस जाँच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से मुझे फंसाने का कार्य किया है उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई करूंगा।
झारखंड से गौरी रानी की रिपोर्ट