रांची : राज्य में सोमवार को कोरोना के नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या स्वस्थ होकर घर जाने वालों की रही. कोरोना के 816 नए संक्रमित मिले, वहीं 1,284 संक्रमितों ने कोरोना को मात भी दी. नए संक्रमितों में सबसे ज्यादा 319 रांची के हैं. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम 70, बोकारो 50, धनबाद 43, प. सिंहभूम 27, चतरा आठ, देवघर सात, दुमका आठ, गढ़वा 35, गिरिडीह 22, गोड्डा नौ, गुमला 12, हजारीबाग 20, जामताड़ा छह, खूंटी 32, कोडरमा तीन, लातेहार 11, लोहरदगा नौ, पाकुड़ सात, पलामू 18, रामगढ़ 28, साहेबगंज आठ, सरायकेला 47 व सिमडेगा में 17 नए संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 88,026 हो गई है. वहीं अभी एक्टिव केस 10,436 है.
इधर, सोमवार को राज्य भर में चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई. इनमें रांची, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद व प. सिंहभूम के एक-एक संक्रमित शामिल हैं. इन्हें मिला कर राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 747 हो गई है. स्वस्थ होने वालों में सबसे सबसे ज्यादा रांची 478, पूर्वी सिंहभूम 236, देवघर 14, धनबाद 100, दुकमा 24, गढ़वा 48, गिरिडीह 29, गोड्डा 25, गुमला दो, हजारीबाग 32, जामताड़ा चार, खूंटी 36, कोडरमा 45, लातेहार 35, लोहरदगा 31, पलामू 34, रामगढ़ 30, साहेबगंज तीन व पसिंहभूम के 37 संक्रमित शामिल हैं. इसके साथ ही संक्रमण के बाद स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 76,843 हो गई है.