रांची : गुरुवार को झारखंड में कोरोना से आठ मरीजों की मौत हो गई है. इनमें रांची से चार की मौत हुई है. वहीं बोकारो से दो, धनबाद व कोडरमा से एक-एक मरीजों की मौत हो गई है. राज्य में अबतक कोरोना से 859 की मौत हो चुकी है. वहीं गुरुवार को 549 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. दूसरी ओर 625 निगेटिव हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में अबतक कुल संक्रमित 98,610 हो चुके हैं और इनमें 91,629 स्वस्थ हो गए हैं. राज्य में एक्टिव केस 6,122 है.
रांची से मिले 151 संक्रमित
गुरुवार को रांची से सर्वाधिक 151 संक्रमित मिले हैं. वहीं बोकारो 48, देवघर 32, धनबाद 60, दुमका 11, पूर्वी सिंहभूम 33, गढ़वा पांच, गिरिडीह एक, गोड्डा पांच, गुमला 22, हजारीबाग आठ, जामताड़ा 16, खूंटी 16, कोडरमा तीन, लातेहार 14, पाकुड़ व लोहरदगा छह-छह, पलामू 27, रामगढ़ चार, साहेबगंज दो, सरायकेला 10, सिमडेगा आठ व पश्चिमी सिंहभूम से 61 नए संक्रमित मिले हैं.

625 निगेटिव हुए
गुरुवार को 625 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. इनमें बोकारो 87, देवघर 10, धनबाद 23, दुमका 10, जमशेदपुर 48, गढ़वा नौ, गोड्डा 12, गुमला 25, हजारीबाग 14, खूंटी चार, कोडरमा 48, लातेहार 37, लोहरदगा नौ, पलामू 19, रामगढ़ 34, रांची 171, साहिबगंज छह, सरायकेला 14, सिमडेगा आठ व प. सिंहभूम से 37 मरीज स्वस्थ हुए हैं.