रांची : झारखंड में गुरुवार को 32,092 सैंपल की जांच हुई और 2.44 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं. कुल 784 नए संक्रमित मिले हैं. इनमें आधे से अधिक 480 संक्रमित केवल रांची और जमशेदपुर से मिले हैं. दूसरी ओर झारखंड में अबतक 25 लाख 38 हजार 755 लोगों की जांच हो चुकी है. जिसमें अबतक 90,486 संक्रमित मिल चुके हैं.
हीं 80,439 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. 775 की मौत हो चुकी है. इस समय कुल एक्टिव केस 9272 हैं. वहीं, गुरुवार को आठ कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें रांची से पांच, बोकारो, पलामू व रामगढ़ से एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.
कहां से नए संक्रमित मिले
नए संक्रमितों में रांची 247,जमशेदपुर 233, बोकारो 24, चतरा 12, देवघर 16, धनबाद 32, गढ़वा सात, गिरिडीह पांच, गोड्डा चार, गुमला व हजारीबाग 17-17, जामताड़ा आठ, खूंटी 24, कोडरमा 25, लातेहार दो, लोहरदगा सात, पाकुड़ चार, पलामू सात, रामगढ़ 16, साहिबगंज तीन, सरायकेला 37, सिमडेगा से तीन व प. सिंहभूम से 34 मिले हैं.
1263 स्वस्थ हुए
गुरुवार को 1263 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं. इनमें बोकारो 95, चतरा 22, देवघर 36, धनबाद 64, दुमका 19, जमशेदपुर 113, गढ़वा 13, गिरिडीह सात, गोड्डा 14, गुमला तीन, हजारीबाग 42, जामताड़ा 31, खूंटी 73, कोडरमा 117, पाकुड़ 33, पलामू 18, रामगढ़ 17, रांची 419, साहिबगंज तीन, सरायकेला 48 व सिमडेगा से 45 मरीज स्वस्थ हुए. झारखंड में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 88.89 प्रतिशत हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत 85.30 प्रतिशत से अधिक है. राज्य में मृत्यु दर 0.85 प्रतिशत है. ग्रामीण विकास विभाग में फिर दो कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. पहले भी चार कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. विभाग में अब तक छह कर्मी पॉजिटिव हुए हैं.