रांची : राज्य भर में मंगलवार को 701 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें 364 संक्रमित केवल रांची जिले में मिले हैं. इससे समझा जा सकता है कि रांची में कोरोना की रफ्तार काफी तेज है. वहीं सात मरीजों की मौत हो गई है. इनमें रांची चार, धनबाद दो व चतरा से एक मरीज की मौत हो गई है. मंगलवार को 32,186 सैंपल की जांच हुई है और 2.13 प्रतिशत की दर संक्रमित मिले. अब तक राज्य में 93,736 पॉजिटिव मिल चुके हैं. इनमें 85,314 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं 805 की मौत हो गई है. इस समय कुल एक्टिव केस 7617 है.
कहां कितने संक्रमित मिले
रांची 364, जमशेदपुर 48, बोकारो 38, चतरा एक, देवघर आठ, धनबाद 28, गढ़वा 15, गिरिडीह पांच, गोड्डा 15, गुमला 18, हजारीबाग 12, जामताड़ा 15, खूंटी पांच, कोडरमा व लातेहार 17-17, लोहरदगा 12,पाकुड़ चार, पलामू आठ, रामगढ़ सात, साहिबगंज पांच, सरायकेला 20, सिमडेगा तीन व प. सिंहभूम से 18 संक्रमित मिले हैं.

853 स्वस्थ हुए
मंगलवार को 853 संक्रमित स्वस्थ हुए. इनमें बोकारो 62, चतरा चार, देवघर 10, धनबाद 91, दुमका 27, जमशेदपुर 133, गढ़वा 38, गोड्डा 15, गुमला 16, हजारीबाग 28, जामताड़ा नौ, खूंटी 13, कोडरमा पांच, लातेहार छह, लोहरदगा दो, पाकुड़ पांच, पलामू 20, रामगढ़ 21, रांची 289, साहिबगंज पांच, सरायकेला 28, सिमडेगा तीन व प. सिंहभूम से 23 मरीज स्वस्थ हुए हैं.
झारखंड में रिकवरी रेट 91.01 प्रतिशत
झारखंड में रिकवरी रेट सोमवार को जहां 90.78 प्रतिशत थी, वह बढ़ कर मंगलवार को 91.01 प्रतिशत हो गई है. वहीं मरीजों के दोगुने होने की दर 89.12 दिन हो गया है. राज्य में मृत्यु दर 0.85 प्रतिशत है.