रांची : झारखंड में गुरुवार को अबतक 62 कोरोना मरीज मिले हैं. सबसे अधिक 14 कोरोना संक्रमित की पहचान जमशेदपुर में की गई है. कोडरमा में 13 कोरोना मरीज मिले. गढ़वा में 10 और सिमडेगा में 10 नए मामले सामने आए. जबकि आज नौ जिलों में कुल 69 मरीज स्वस्थ भी हुए. जमशेदपुर के 21 मरीज स्वस्थ हुए हैं.
आज के ताजा मामलों के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 838 पर पहुंच गया है. राज्य में एक ओर कोरोना के मरीज लगातार स्वस्थ हो रहे हैं तो इसके नए संक्रमित मरीज भी मिल रहे हैं. गुरुवार को भी राज्य में कोरोना के 62 नए मरीज मिले. दूसरी तरफ, जमशेदपुर में एक साथ 21 मरीज कोरोना को हराते हुए स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने-अपने घर लौटे. आज रांची में भी एक कोरोना मरीज मिला है.
राज्य में गुरुवार को अबतक जमशेदपुर 14, कोडरमा 13, गढ़वा 10 सिमडेगा 10, हजारीबाग चार, खूंटी व गुमला में तीन-तीन तथा रांची, पलामू, लातेहार व जमशेदपुर में एक-एक नए मरीज मिले. इधर, रांची में एक मरीज की मौत भी हो गई. किसी दुर्घटना में ब्रेन इंजुरी के इस मरीज को मेडिका में भर्ती कराया गया था जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव भी पाया गया. इस तरह राज्य में कोरोना पॉजिटिव लोगों की मृत्यु का यह छठा मामला है.
इधर, राज्य में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या अब 459 हो गई है. वहीं 363 लोग स्वस्थ हुए हैं. राज्य में गुरुवार को अबतक 45 कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें सबसे अधिक कोडरमा 13, गढ़वा 10, सिमडेगा नौ, हजारीबाग चार, गुमला तीन और लातेहार एक पॉजिटिव केस की पहचान हुई है. आज के ताजा मामलों में सिमडेगा सात, गुमला तीन और जमशेदपुर, लातेहार से एक पॉजिटिव केस मिले हैं, इनकी जांच यक्ष्माु केंद्र इटकी में हुई है. इसके साथ ही राज्ये में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 821 पर पहुंच गया है.
5 जून को झारखंड में 62 कोरोना मरीज मिले
जमशेदपुर – 14
कोडरमा – 13
गढ़वा – 10
सिमडेगा – 10 (इटकी 7, रिम्स 2, मेडिका 1)
हजारीबाग – 4
गुमला – 3
खूंटी – 3
लातेहार – 1
पलामू – 1
बोकारो – 1
सरायकेला – 1
रांची – 1
झारखंड में गुरुवार को मिले 45 मरीज
कोडरमा : 13
गढ़वा : 10
सिमडेगा : 09
हजारीबाग : 04
खूंटी : 03
गुमला : 03
पलामू : 01
लातेहार : 01
जमशेदपुर : 01
रांची : 01
जिलावार सक्रिय मामले
पूर्वी सिंहभूम : 108
धनबाद : 58
हजारीबाग : 45
रामगढ़ : 44
गुमला : 26
कोडरमा : 29
रांची : 24
सिमडेगा : 39
पश्चिमी सिंहभूम : 14
गढ़वा : 24
गिरिडीह : 09
बोकारो 07
पाकुड़ : 05
खूंटी : 08
लोहरदगा : 04
सरायकेला-खरसावां : 18
लातेहार : 07
साहिबगंज : 03
पलामू : 10
दुमका : 02
देवघर : 00
जामताड़ा : 00
गोड्डा : 00
चतरा : 00