रांची : झारखंड में बुधवार को 17,593 सैंपल की जांच हुई है, इनमें से कुल 237 नए संक्रमित मिले हैं. इधर 316 संक्रमित लोग स्वस्थ भी हुए, जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई. इनमें देवघर, हजारीबाग और प. सिंहभूम से एक-एक मरीज शामिल हैं. इस तरह अब तक राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 958 हो चुकी है. वहीं अब तक कुल 1,08,158 संक्रमित मिले हैं तथा 1,05,040 स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय एक्टिव केस 2,160 है.
बुधवार को रांची से सर्वाधिक 92 संक्रमित मिले हैं. वहीं जमशेदपुर 38, बोकारो 18, देवघर 10, धनबाद 14, दुमका दो, गढ़वा व गिरिडीह चार-चार, गोड्डा तीन, गुमला एक, हजारीबाग छह, जामताड़ा एक, खूंटी छह, कोडरमा एक, लातेहार दो, लोहरदगा चार, पाकुड़ एक, पलामू तीन, रामगढ़ 12, साहिबगंज चार, सरायकेला दो, सिमडेगा चार व प. सिंहभूम से पांच संक्रमित मिले हैं.

316 स्वस्थ हुए
बुधवार को 316 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं. इनमें बोकारो 28, चतरा सात, देवघर छह, धनबाद आठ, दुमका पांच, जमशेदपुर 33, गढ़वा आठ, गिरिडीह सात, गोड्डा चार, गुमला व हजारीबाग छह-छह, लोहरदगा चार, पलामू आठ, रामगढ़ 12, रांची 161, साहिबगंज व सरायकेला तीन-तीन, सिमडेगा दो व प. सिंहभूम से पांच मरीज स्वस्थ हुए हैं.