JHARKHAND : साकची के भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार की शाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उनके साथ जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और भाजपा के पूर्व नेता दिनेश आनंद गोस्वामी भी थे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों पर जमकर बरसे है।
वहीं दीपक प्रकाश ने खुलेआम आरोप लगाया कि उन्हें जानकारी मिली है कि जिला के एक बड़े नौकरशाह ने जेलर से कहा कि वह भाजपा के नेताओं को जेल में बंद अभय सिंह से न मिलने देने की बात कही है। दीपक प्रकाश ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सरकार उन्हें अभयसिंह से जरूर मिलने देगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें बाहर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा,फिर लौटना पड़ा।
इतना ही नहीं आगे दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है जिला प्रशासन को जनता के लिए काम करना चाहिए ना की पार्टी के इसरो पर ,सत्ता आई है जाती है,पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बेकसूर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है।सरकार के इशारे पर प्रशासनिक अधिकारी काम कर रहे हैं।
दीपक प्रकाश ने भाजपा उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए, उन्होंने इतना तक कह दिया की जिस तरह का एफआईआर पुलिस के द्वारा बनाया गया है वो इस घटना से मेल खाता ही नहीं। सुधांशु ओझा को शास्त्री नगर बवाल के मामले में पुलिस ने पुरी से गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि सुधांशु ओझा का क्या कसूर था। गौरतलब है कि झंडे से मांस बंधा होने की अफवाह के बाद शास्त्री नगर में जब बवाल हुआ था ,तो घटनास्थल पर सुधांशु ओझा भी मौजूद थे।
झारखंड से गौरी रानी की रिपोर्ट