पटना : बिहार की सत्ता में 18 सालों से बैठी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद पिछले माह ही सीएम नीतीश कुमार ने संभाला है। तब सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन हुआ था। 20 जनवरी को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश कुमार ने शनिवार को नई कमेटी का गठन किया है। खास बात ये है कि इस कमेटी में ललन सिंह की पुरानी टीम के लोगों पर कैंची चली है। नीतीश कुमार ने खुद सहित सिर्फ 22 लोगों की टीम बनायी है, इसके साथ ही जदयू ने नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी है। इसमें 7 जदयू के पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले कार्यकारिणी में कुल 17 महासचिव थे पर अब नई कार्यकारिणी में मात्र 11 महासचिव हैं।
नीतीश की नई टीम तैयार
बता दे की जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सलाहकार केसी त्यागी, कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन है। वही राष्ट्रीय महासचिव में रामनाथ ठाकुर, संजय कुमार झा, मंगनीलाल मंडल, अली अशरफ फातमी, अफाक अहमद खान, भगवान सिंह कुशवाहा, रामसेवक सिंह सामिल है। तो वही राष्ट्रीय सचिव में विद्या सागर निषाद, राजीव रंजन प्रसाद, अनूप पटेल, दयानंद राय, संजय कुमार, मो. निसार सामिल है।