PATNA: भाजपा जदयू में अग्निपथ और अग्निवीर को लेकर बयानों का युद्ध चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के पूछे गए प्रशासनिक बयान के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दिमागी संतुलन खोने के बात कह दी थी।
ललन सिंह का बचाव जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने किया। फिर क्या था बीजेपी की तरफ से उपेन्द्र कुशवाहा पर लगातार हमले होने लगे। अभी अभी जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने का बड़ा बयान जारी करते हुए एनडीए में कोर्डिनेशन कमिटी के गठन मांग कर दी है।
उन्होंने यहां तक कह दिया है कि गठन जल्द होनी चाहिए ताकि संगठन में संबंध अच्छे बने रहे। गठबन्धन मजबूत रहे। उन्होंने यह भी कहा कि कॉर्डिनेशन कमिटि बनी रहती तो एक दूसरे पर हो रहे बयानबाजी से बचा जा सकता था।
एक बार फिर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की सरकार को इस योजना को वापस ले लेना चाहिए। वहीं आरसीपी सिंह के आवास को खाली करने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आरसीपी सिंह का बंगाला उनका नहीं था। इसलिए समय के अनुसार उ का बंगला खाली सरकार ने कराया है इसका कोई अर्थ नही लगानी चाहिए।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट