PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगले चुनाव में बीजेपी को पता लगिए न जायेगा….हमने बिहार में काफी काम किया है..महिलाओं को आगे बढ़ाया…महादलितों को आगे बढ़ाया…आबादी बढ़ने का मुख्य कारण महिलाओं की अशिक्षा है।
महिलाओं की शिक्षा बढ़ रही है और प्रजनन दर घट रहा है। देश के गरीब राज्य के उत्थान पर नहीं हो रहा कोई काम। केंद्र ने कोई मदद नहीं की। फिर भी हम बढ़ा रहे है। बिहार के विकास में
हर क्षेत्र में बेहतरी हो रही है। गरीब राज्य होने के बावजूद हर घर बिजली पहुंचा दिया।
हर जात हर धर्म का हम सम्मान करते हैं। सबका विकास करते है। 2020 में बिहार विधानसभा में बीजेपी ने हमे हरवाया और हमारे समर्थन से सबसे बड़ी पार्टी बन गए। कुढ़नी में जीत गए तो बड़ी खुशी है बीजेपी को। लेकिन 2 जगह हारे तो उस पर कोई चर्चा नहीं होती है।
अधिकतर पार्टी एक साथ हो जाएंगी तो 2024 में भारी बहुमत से जीतेंगे। हम थर्ड फ्रंट नहीं मेन फ्रंट बनाएंगे। हमारे काम से कई लोगों को परेशानी होती है। हर बार किए गए हमारे वादों को हमारे सहयोगियों ने माना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बोलते रहिए अच्छी बात है कही जगह मिल जायेगा।
बीजेपी समाज में झंझट कराना चाहती है। शराबबंदी काफी बेहतर चल रहा है। बिहार है पहले जितने लोग पीते थे अब उतने लोग नही पीते है। बापू के बारे में भी अब बीजेपी चर्चा नही करती है। शराब पैसा के साथ साथ बुद्धि भी छीन लेता है। हमारी पार्टी में हर जात धर्म के लोग हैं।
मणिपुर में 6 में से 5 को बीजेपी ने तोड़ दिया। जिसके साथ आपका गठबन्धन है आप उसी में से लोग को तोड़ लेते है। अगले चुनाव में बीजेपी को पता चल जायेगा। हमलोंग सातों दल एक साथ मिल कर लड़ेंगे चुनाव। विजेंद्र यादव और ललन सिंह के निर्णय की वजह से ही हमने NDA को छोड़ा है।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट