PATNA: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव अररिया पहुंचे। जहां उन्होंने केन्द्र सरकार के साथ साथ तमाम सरकारी सिस्टम को भ्रष्टाचारियों के चंगुल में होने की बात कही।
मामला अररिया के भरगामा के छर्रापट्टी के विमल मंडल से जुड़ी है जिसने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर अयोध्या में सरयू तट पर अपने दायें हाथ की हथेली को काट लिया
था। विमल मंडल की ओर से भ्रष्टाचार को लेकर फूंका गया बिगुल अब जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।
इस मुद्दे पर जाप की तरफ से धरना प्रदर्शन के बाद पार्टी की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ
पदयात्रा शुरू की गई। जिसमें जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह पूर्व सांसद ने भी शिरकत की और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली।
पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “देश भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के चंगुल में फंसा हुआ है। चुनाव से लेकर सरकारी सिस्टम और योजनाएं सभी भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ी हुई है। बिना पैसा दिए कोई काम नहीं होता है।
बिहार डेस्क की रिपोर्ट