RANCHI : जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयु राय हमेशा से ही पर्यावरण को लेकर अभियान चलाते आ रहे है। इसी क्रम में विधायक सरयु राय ने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर आरोप लगते हुए कहा कि, मंत्री वोट बैंक की लालच में स्वर्णरेखा नदी में अतिक्रमण कर रहे है। जिसमे शासन प्रशासन के लोग भी उन्हें सहयोग कर रहे है।
विधायक सरयु राय ने कहा कि वह इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय तक जायेंगे।उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से राज्य में नदियों पर अतिक्रमण और प्रदूषित करने के मामले बढ़े है। जिस से राज्य की जनता को पीने के लिए साफ पानी तक नही मिल पा रहा है। लेकिन सरकार के मंत्री अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए पर्यावरण पर संकट उत्पन्न कर इसे धार्मिक रंग देने का काम कर रहें है।
रांची से रंजीत कुमार की रिपोर्ट