जामताड़ा : भाजपा की और से आयोजित वर्चुअल रैली पर भड़ास निकालते हुए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व स्थानीय विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी पतन की ओर हैं। पूरा देश कोरोना संक्रमण काल से उबर नहीं पाया है तो भाजपावाले राजनीतिक गतिविधियों में जुटे हैं। झारखंड में जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है पर भाजपावाले नेतागिरी से बाज नहीं आ रहे। बाबूलाल मरांडी की राजनीतिक शैलियों पर भी अंगुली उठाते हुए कहा कि वे बाबूलाल मरांडी बहुत सम्मान करते हैं पर उनकी राजनीति कभी नहीं समझ पाए। सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ को पूरा करने के लिए इन्होंने पार्टी बदला और आज उसी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं जिसने उन्हें हर संभव मदद की। सेकुलर की छवि दिखाकर जनता से वोट ठग लिया और जब पद लेने की बात आई तो भाजपा में भाग गए। इन्हें बड़ा सिद्धांतवादी नेता मानता था लेकिन यह तो बड़े ही स्वार्थी निकले।