PATNA: आज भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारी शत्रुध्न सिन्हा मध्य सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम-II के क्रम में बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रांगण में चैम्बर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक किया।
चैम्बर अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल ने बताया कि भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारी शत्रुध्न सिन्हा 6-10 मार्च 2023 तक कि अवधि में राज्य के भ्रमण पर रहेंगे और विभिन्न संस्थानों में जाकर वहाँ के लोगों से मिलकर विचार-विमर्श करेंगे। उसी क्रम आज हमलोग से मिलने चैम्बर आये।
उन्होंने कहा कि अकादमी प्रशिक्षण के पश्चात भारतीय विदेश सेवा के अधिकारिओं को जो प्रशिक्ष्ण दिया जाता है। उसे वे कार्य करते हुए प्राप्त करते हैं। उसे सेवा कालीन प्रशिक्षण कहा जाता है। उन्होंने आगे बताया कि सिन्हा के साथ राज्य के उद्योग एवं व्यापार से सम्बंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में चैम्बर कि ओर से उपाध्यक्ष एन० के० ठाकुर एवं मुकेश कुमार जैन, सुभाष कुमार पटवारी, राजेश खेतान, सुनील सराफ, अजय गुप्ता, आशीष प्रसाद उपस्थित थे।
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट