PATNA: दानापुर विजयनगर में एक व्यक्ति को अपराधियों ने घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दिया है। गोली सर में मारी गई है। मृतक की पहचान रुकनपुरा के रहने वाले रंजन सिंह के रूप में हुई है। घटना अहले सुबह की बताई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद रूपसपुर पुलिस के साथ सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं।
इस मौके पर सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान रंजन सिंह के रूप में हुई है। जो रुकनपुरा के रहने वाले हैं। उन्हें फोन कर उनके बेटी के ससुर अभयानंद सिंह के द्वारा बुलाया गया था। और उनके घर के सामने ही अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। दो गोली मारी गई है।
जिसमे से एक गोली उनके सर में लगी और मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे न की जांच कर रही है। यह मामला दिल्ली नोएडा में उनकी बेटी की हत्या से भी जुड़ा है। रंजन सिंह बेटी के हत्या में गवाह भी है। मृतक के पुत्र मुन्ना का कहना है कि 8 माह पहले मेरी बहन को दिल्ली में ले जाकर के हत्या कर दी गई थी। उसके गवाह मेरे पिता रंजन सिंह थे। उनकी भी आज हत्या कर दी ।
पुलिस की माने तो सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे । तकरीबन 6 बजकर 11 मिनट पर फोन करके बताएं कि हमें सुबह प्रोफेसर सुमन और पवन के साथ दो-तीन लोग हमें घेरे हुए हैं। यह घटना के बाद उनके पास हम जाने के लिए निकले और उनको फोन लगाया। लेकिन उन्होंने फोन पिक अप नहीं किया। हम घर पर आए तो प्रशासन की तरफ से फोन आया की हमारे पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के पीछे हमारे बहन के ससुराल पक्ष के सभी लोगों का हाथ है।
दानापुर से रजत राज की रिपोर्ट